logo

31 अक्टूबर को राज्य के युवा छात्र चलाएंगे झारखंड विधानसभा का सदन, जानिए कौन सा विधेयक होगा पारित 

14258news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची :  
31 अक्टूबर को झारखंड विधानसभा का सदन राज्य के युवा छात्र चलाएंगे। इसके लिए राज्य के सभी जिलों से 24 युवा छात्रों का चयन किया गया है। ये छात्र विभिन्न कॉलेज व विश्वविद्यालयों के हैं। इन्ही को सदन चलाने की जिम्मेवारी दी जाएगी। इस दौरान सभी छात्र अलग अलग भूमिका में होंगे, सदन ठीक वैसे ही चलेगा जैसे आम दिनों में चलता है। इसके लिए सभी चयनित छात्र 29 अक्टूबर को रांची आएंगे और 30 अक्टूबर को उनका प्रशिक्षण कराया जाएगा। 

इन जिलों से इनका हुआ है चयन 
रांची से स्मृति राज, खूंटी से सिद्धार्थ कश्यप, सिमडेगा से विनय बड़ाइक, लोहरदगा से डेजी लकड़ा, पूर्वी सिंहभूम से कौरवी पात्रा, जमशेदपुर से जैश ठाकुर, सरायकेला से शंभु शंकर बेहरा, हजारीबाग से नूपुर माला, रामगढ़ से सिया गुप्ता, चतरा से श्वेता कुमारी, धनबाद से सौरभ कुमार, कोडरमा से इरम जिलानी, गिरिडीह से सभ्यता भूषण और दुमका से रवि शशांक और अन्य लोगों का नाम शामिल है।

 

ऐसे हुआ चयन 
अलग-अलग विवि व कॉलेज के 94 छात्रों को शुरुआत में चयनित किया गया था। बुधवार को विधानसभा में निर्णायक मंडली द्वारा सभी का साक्षात्कार लिया गया। पैनल के सामने छात्रों की प्रस्तुति हुई, जिसके आधार पर उनका चयन किया गया। इस प्रक्रिया में विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो भी ऑनलाइन जुड़े थे। 

पर्यावरण से संबंधित विधेयक हो सकता है पारित 
जानकारी मिली है कि सत्र में पर्यावरण से संबंधित विधेयक को प्रस्तुत किया जाएगा। विधेयक पर चर्चा के बाद उसे पारित किया जाएगा। इसके लिए पक्ष-विपक्ष में बंटकर छात्र बहस करेंगे। बहस के बाद सदन की प्रक्रिया के हिसाब से विधोयक को पारित किया जाएगा।